लंदन,एजेंसी। ब्रिटेन की चांसलर रैचेल रीव्स ने संसद में अपना बजट बयान जारी रखते हुए स्थानीय और क्षेत्रीय नेताओं के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि सात मेयरों को £13 अरब का फंड दिया जाएगा, जिसे वे अपनी ज़रूरत के मुताबिक इस्तेमाल कर सकेंगे।
रीव्स ने अलग-अलग स्वायत्त सरकारों (devolved governments) के लिए भी अतिरिक्त राशि जारी करने का ऐलान किया। इसमें-
- उत्तरी आयरलैंड की सरकार के लिए £370 मिलियन
- वेल्स सरकार के लिए £505 मिलियन
- स्कॉटलैंड सरकार के लिए £820 मिलियन शामिल हैं।
युवाओं के लिए ‘यूथ गारंटी’ योजना को बड़ी सहायता
रीव्स ने बताया कि सरकार नई “यूथ गारंटी” योजना के लिए अगले तीन साल में £820 मिलियन खर्च करेगी। यह पिछले साल नवंबर में लॉन्च की गई योजना का विस्तारित रूप है। इस योजना के तहत इंग्लैंड में 18 से 21 साल के हर युवक-युवती को या तो अपेंटिसशिप, ट्रेनिंग, शिक्षा का अवसर या नौकरी ढूंढने में मदद—इनमें से किसी न किसी विकल्प की गारंटी दी जाएगी।
