DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

भारतीय अग्निवीर में थल सेना भर्ती रैली के लिए निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण हेतु पंजीयन प्रारंभ

कोरबा । छत्तीसगढ़ में अग्निवीर थल सेना भर्ती में युवाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके इस हेतु जिला रोजगार कार्यालय द्वारा निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
अग्निवीर भर्ती थलसेना में 2026-27 में ऑनलाईन परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थी जो निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण के इच्छुक हैं। वे ईरोजगार पोर्टल के वेबसाईट  ूूू www.erojgar.cg.gov.in  पर अग्निवीर भर्ती 2026-27 शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण (निःशुल्क) ऑप्शन में ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं या जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। ताकि शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण का लाभ प्रदान किया जा सके।

Exit mobile version