DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

शासकीय पॉलिटेक्निक प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु 15 जून तक रजिस्ट्रेशन

कांकेर,एजेंसी। शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में प्रवेश के प्रथम चरण के लिए अभ्यर्थियों को 11 से 15 जून तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के पश्चात् आबंटित सीटों पर प्रवेश कार्य 21 से 24 जून तक सम्पन्न होगा। शासकीय पॉलिटेक्निक प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों के समस्या निवारण के लिए अभ्यर्थी सुविधा केंद्र बनाया गया है। डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स में प्रथम वर्ष में प्रवेश पीपीटी या दसवीं के आधार पर होगी, जबकि डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स के द्वितीय वर्ष (लैटरल एंट्री) में प्रवेश दो वर्षीय आईटीआई या 12वीं उत्तीर्ण के आधार पर ऑनलाईन कांउसलिंग द्वारा होगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में मेकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रानिक्स एण्ड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के डिप्लोमा कोर्स संचालित है। अधिक जानकारी के लिए संचालनालय तकनीकी शिक्षा रायपुर छत्तीसगढ़ के वेबसाइटwww.cgdteraipur.cgstate.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है। सुविधा केन्द्र शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर से भी संपर्क किया जा सकता है।

Exit mobile version