कोरबा। सांसद ज्योत्सना महंत ने कुचैना निवासी अब्दुल रहमान खान को स्वामी आत्मानंद हिन्दी व अंग्रेजी मीडियम स्कूल कुसमुंडा के लिए प्रतिनिधि नियुक्त किया है। वे वर्तमान में युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा के अध्यक्ष भी हैं। इस नियुक्ति से सांसद प्रतिनिधि खान सेजेस स्कूल कुसमुंडा में होने वाली बैठकों में शामिल हो सकेंगे। उनके सांसद प्रतिनिधि बनने पर समर्थकों में हर्ष व्याप्त है।
सेजेस स्कूल में सांसद के प्रतिनिधि होंगे रहमान
