DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

मां की गोद में आराम:हाथियों के झुंड के बीच सो रहे बेबी एलीफेंट

कोरबा। कटघोरा वन मंडल में 52 हाथी अलग-अलग झुंड में घूम रहे हैं। केंदई रेंज में घूम रहे हाथियों का एक झुंड कोरबी क्षेत्र के साखोदा परिसर में एक पेड़ के नीचे आराम करते नजर आया। इस झुंड में बेबी एलीफेंट (हाथी के बच्चे) भी थे, जो मां की गोद में आराम करते हुए प्रतीत हो रहे थे।

चारों तरफ से बड़े हाथी इन बच्चों को घेरे हुए थे। केंदई रेंजर अभिषेक दुबे ने इस दृश्य को अपने कैमरे में कैद किया। कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत के अनुसार, यह तस्वीर हाथियों के सामाजिक जीवन और उनके पारिवारिक बंधन को उजागर करती है।

Exit mobile version