DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कोरबा में आंधी-बारिश से भीषण गर्मी से राहत:तापमान गिरा, किसानों के चेहरे खिले, धूल से मिली मुक्ति,कहीं बूंदाबांदी तो कहीं मूसलाधार बारिश

कोरबा। कोरबा में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही आसमान में काली घटाएं छा गईं और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद जिले के विभिन्न इलाकों में कभी तेज तो कभी हल्की बारिश का दौर चला। शाम होते-होते आंधी-तूफान के साथ फिर से बारिश शुरू हो गई, जिसके साथ आकाशीय बिजली भी चमकी।

आंधी-तूफान के कारण शहर में धूल उड़ने लगी। तेज हवाओं से सड़कों पर मिट्टी और कचरा फैल गया, जिससे आवागमन में बाधा आई। दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को आंखों में धूल जाने की शिकायत रही। बाजारों में दुकानदारों को भी अपने सामान को धूल से बचाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।

यह बारिश खेती-किसानी के लिए वरदान है।

बारिश से जिले का तापमान अचानक गिर गया

बारिश शुरू होने के बाद धूल बैठ गई और मौसम खुशनुमा हो गया। कहीं बूंदाबांदी तो कहीं मूसलाधार बारिश से जिले का तापमान अचानक गिर गया। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को इससे बड़ी राहत मिली है।

आंधी-तूफान के साथ बारिश

बारिश खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही सुहावना मौसम बना रह सकता है। पाली ब्लॉक की ग्राम पंचायत बोईदा में गुरुवार सुबह से ही लगातार बारिश हुई, जिससे खेतों में नमी बढ़ गई है। किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, क्योंकि यह बारिश धान की रोपाई और अन्य खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी।

उमस से परेशान लोगों को इससे बड़ी राहत मिली है।

बच्चे कागज की नाव चलाते नजर आए

ग्रामीणों का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश खेती-किसानी के लिए वरदान है। बारिश से बच्चों और युवाओं में भी खुशी देखी गई। कई जगह बच्चे कागज की नाव चलाते नजर आए। पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया है और गर्मी से त्रस्त लोगों को बड़ी राहत मिली है।

Exit mobile version