कल प्रात: 10.00 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा
कोरबा। कोरबा के समाजसेवी एवं लब्धप्रतिष्ठित व्यवसायी, दिनशॉ आईसक्रीम (हम्पी-डम्पी, टी पी नगर कोरबा) के संचालक पंकज जायसवाल का आज शाम 4:30 बजे निवास स्थान में ही दु:खद निधन हो गया। पंकज जायसवाल कोरबा के वरिष्ठ डॉक्टर उमा शंकर जायसवाल के पुत्र थे। वे अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री, पत्नी सहित भरापूरा परिवार छोड़कर चले गए। आकर्षक व्यक्तित्व के धनी पंकज जायसवाल के आकस्मिक निधन से जायसवाल परिवार सहित कोरबा स्तब्ध है।
कल उनकी अंतिम यात्रा
पंकज जायसवाल के पार्थिव शरीर को निवास स्थान गांधी चौक कोरबा में ही अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। उनकी अंतिम यात्रा कल दिनांक 30 नवंबर 2025 रविवार, समय – प्रात: 10 बजे, निवास स्थान डॉक्टर जायसवाल गली गाँधी चौक से मोतीसागर पारा मुक्तिधाम के लिए निकलेगी।
कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी पंकज जायसवाल का निधन
