DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

रेणुका बनीं सावन क्वीन, सिर पर सजाया ताज

गेवरा-दीपका। दीपका महिला समिति ने नगर के दीपेश्वरी मंदिर के सामने स्थित मातृ छाया भवन में सावन महोत्सव का आयोजन किया। समिति की महिलाओं ने महोत्सव में हिस्सा लिया। गीत-संगीत के साथ ही पारंपरिक नृत्य में प्रस्तुति दी। महोत्सव में पहुंची महिलाओं ने सावन के झूले का भी आनंद लिया। कार्यक्रम स्थल की साज-सज्जा आकर्षण का केन्द्र रही। निर्णायकों ने रेणुका राठौर को सावन क्वीन चुना। इसके बाद सभी महिलाओं ने उनके सिर पर ताज पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन पूजा सांख्येर ने किया।

Exit mobile version