DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

मुरलीदास बने कोरबा सांसद के प्रतिनिधि

कोरबा| सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के बिंझरा निवासी मुरलीदास संत को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। संत कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत आने वाले वन परिक्षेत्र से संबंधित जनहित के मामलों को सांसद की अनुपस्थिति में उचित मंच पर उठाते हुए समाधान कराएंगे। मुरली दास संत की नियुक्ति से वन क्षेत्र और आदिवासी समाज की आवाज को और अधिक प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचेगी।

Exit mobile version