DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा मड़वारानी में मनाया गया गणतंत्र दिवस, शान से लहराया तिरंगा

आज के बच्चे कल के सुनहरे भविष्य – नौशाद खान

कोरबा। 26 जनवरी 2026 को लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा मड़वारानी परिसर में नवभारत समाचार पत्र के शाखा प्रमुख नौशाद खान के मुख्य आतिथ्य एवं विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डाॅ. राजकुमार अग्रवाल के विशिष्ट आतिथ्य में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शोमा सोनी द्वारा किया गया।

सर्वप्रथम अतिथियो द्वारा भारत माता, महात्मा गांधी एवं डाॅ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीपप्रज्जवलित कर तिरंगा फहराया गया। तत्पश्चात् अतिथियो के स्वागत उपरान्त विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शोमा सोनी द्वारा स्वागत उद्बोधन मे अतिथियो को स्कूल के वार्षिक गतिविधियो एवं उपलब्धियो की जानकारी देते हुये बताया कि देश की एकता, अखंडता के लिए छात्रो को संविधान के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है।

विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डाॅ.राजकुमार अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस की बधाईयाॅ देते हुये अपने उद्बोधन में कहा कि किसी भी व्यक्ति की पहचान उसके रंग रूप से नही बल्कि उसके व्यवहार एवं सदाचार से होता है। उन्होने बच्चो को बताया कि छात्र अपने जीवन में एक अच्छी एवं बेहतर शिक्षा ग्रहण कर समाज, राज्य एवं देश के विकास में अपना योगदान देते है।

मुख्य अतिथि नौशाद खान ने विद्यालय के चेयरमेन एवं पूरी टीम को ग्रामीण अंचल में सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालय के संचालन एवं अनुशासन के लिए बधाईयाॅ देते हुये बच्चो को कहा कि हमें अपने जीवन में अपने माता पिता का सदैव सम्मान करना चाहिए। साथ ही अपने देश के संविधान का सम्मान करते हुये आपसी भाईचारे के साथ छोटे-छोटे नैतिकता के कार्य करते हुये राष्ट्र के प्रति अपनी सच्ची देशभक्ति प्रस्तुत करनी चाहिए।

उद्बोधन पश्चात् बच्चो द्वारा विभिन्न सांस्कृति कार्यक्रम, गीत, भाषण की प्रस्तुति दी गई। जिसकी सभी ने खूब प्रशंसा की।

अंत में वर्षभर खेलकूद एवं अन्य प्रतियोगिताओ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अतिथियो द्वारा सर्टिफिकेट एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में मुख्य अतिथि को विद्यालय की ओर से शाॅल , श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।
उक्त अवसर पर समस्त शिक्षकगण, छात्रगण एवं अभिभावक उपस्थित थे।

Exit mobile version