DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कोरबा में गणतंत्र दिवस:शिक्षा विभाग की झांकी गड्ढे में फंसी

कोरबा। गणतंत्र दिवस पर चारों तरफ उल्लास और उमंग के साथ ध्वजारोहण हो रहा था। सीएसईबी फूटबाल ग्राऊंड में जिले का मुख्य समारोह आयोजित था। शासकीय विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं को प्रदर्शित करने वाली झांकी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल की गई। शिक्षा विभाग ने भी झांकी को परेड में शामिल करने समारोह स्थल तक पहुंचाई, लेकिन झांकी ग्राऊंड में रेत के दलदल में धंस गई। बताया जा रहा है कि घंटों तक झांकी वाले वाहन को निकाल ही नहीं पाए। विभाग का दावा है कि झांकी को परेड में शामिल किया गया।
झांकी शामिल हुई-डीईओ उपाध्याय
जिला शिक्षा अधिकारी टी पी उपाध्याय ने कहा कि फूटबाल ग्राऊंड में विभाग की झांकी गड्ढे में फंस गई थी, उसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाली गई और परेड में शामिल किया गया।

Exit mobile version