रायपुर,एजेंसी। रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। 23 OBC, 9 SC और 3 वार्ड को ST आरक्षित किया गया है। मेयर के वार्ड से सामान्य वर्ग की महिला चुनाव लड़ेगी। 23 OBC में से 8 महिलाओं के लिए, ऐसे ही 9 SC (अनुसूचित जाति) वार्ड में 3 महिलाओं के लिए आरक्षित है।
वहीं 3 एसटी वार्ड में से एक वार्ड महिला के लिए रिजर्व किया गया है। बाकी 35 में से 11 वार्ड सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित है। आरक्षण प्रक्रिया में मेयर, नेता प्रतिपक्ष समेत कई पार्षदों का वार्ड आरक्षित हो गया है। आरक्षण की प्रकिया ने कई दिग्गजों के वार्डों का समीकरण बिगाड़ दिया है। मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड जो मेयर का वार्ड है जो अब सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित हो गया है। नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे का डॉक्टर खूबचंद बघेल वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। ब्राम्हणपारा-कंकालीपारा वार्ड OBC के लिए आरक्षित हुआ है।
भाजपा पार्षद और प्रवक्ता मृत्युंजय दुबे का सुंदरलाल शर्मा वार्ड सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित हो गया है। पंडित दिनदयाल वार्ड से कांग्रेस ज्ञानेश शर्मा पार्षद हैं, उनका वार्ड भी अन्य पिछड़ा वर्ग में आरक्षित हो गया है।
नगर निगम वाडों की आरक्षण तालिका

