DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

हिंद खदान मजदूर फेडरेशन केअध्यक्ष बने रेशमलाल यादव

कोरबा/दीपका । एशिया के सबसे बड़ी कोयला खदान के एचएमएस के सदस्य भारत के फेडरेशन के रेशम लाल यादव को अध्यक्ष बनाने की घोषणा के साथ छत्तीसगढ़ को वर्षों बाद मिला मौका।


हिंद खदान मजदूर संघ से संबद्ध कोयला फेडरेशन हिंद खदान मजदूर फेडरेशन की नई कार्यसमिति की घोषणा आज महामंत्री हरभजन सिंह द्वारा की गई। कार्यसमिति में निम्नलिखित पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया, जिसमें अध्यक्ष – रेशमलाल यादव, कार्यकारी अध्यक्ष – सिद्धार्थ गौतम, उपाध्यक्ष – नाथूलाल पांडेय, शिवकांत पांडेय, अशोक पांडेय, अर्जुन सिंह, रणविजय सिंह, महामंत्री – हरभजन सिंह, सहायक महामंत्री – शिवकुमार यादव, राघवन रघुनन्दन, अख्तर जावेद उस्मानी, सचिव – राजेश कुमार सिंह, शरद धंदे, रंजय कुमार (तीन सचिव पद अभी रिक्त हैं), संगठन सचिव – एम.पी. अग्निहोत्री, विनय सिंह, राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष – शंकर बेहरा। इसके अतिरिक्त फेडरेशन की कार्यसमिति में 10 अन्य सदस्यों को भी शामिल किया गया है।
यह उल्लेखनीय है कि हिंद खदान मजदूर फेडरेशन का पिछला अधिवेशन वर्ष 2003 में हुआ था। इसके बाद 25 अप्रैल 2025 को दिल्ली में फेडरेशन का पुन: अधिवेशन आयोजित हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से हरभजन सिंह को महामंत्री चुना गया और उन्हें नई कार्यसमिति की घोषणा हेतु अधिकृत किया गया था।
फेडरेशन के नए अध्यक्ष रेशमलाल यादव को एसईसीएल के गेवरा, दीपका क्षेत्र समेत पूरे संगठन से ढेरों शुभकामनाएं और बधाइयाँ प्राप्त हो रही हैं। उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलने की अपेक्षा की जा रही है।
नाथूलाल को झटका
घोषित कार्यसमिति में पूर्व अध्यक्ष नाथूलाल पांडेय को उपाध्यक्ष पद दिया गया है। दशकों से फेडरेशन में निर्णायक भूमिका निभा रहे पांडेय को यह एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

Exit mobile version