DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों के प्रभार में फेरबदल:कटारा बने बलरामपुर कलेक्टर; डॉक्टर प्रियंका शुक्ला को स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों के प्रभार में फेरबदल हुआ है। डॉ प्रियंका शुक्ला को स्वास्थ्य सेवाओं का आयुक्त-सह-संचालक बनाया गया है। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव का भी एडिश्नल चार्ज भी दिया गया है।

वहीं संजीव कुमार झा को MD पाठ्य पुस्तक निगम की भी जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा आदेश में बलरामपुर-रामानुजगंज कलेक्टर रिमीजीयूस एक्का को हटाकर राजेंद्र कुमार कटारा को कलेक्टर बनाया गया है। ये आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है।

देखिए पूरा आदेश-

4 दिन पहले IPS अफसरों के भी प्रभार में बदलाव हुआ था

9 नवंबर को छत्तीसगढ़ के 4 सीनियर IPS अफसरों के प्रभार में बदलाव किया गया था। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दीपांशु काबरा प्रशिक्षण और अजाक (आदिम जाति कल्याण) की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं IG डॉ. आनंद छाबड़ा पुलिस प्रशिक्षण के IG में अपनी सेवाएं देंगे।

इसके अलावा IG ध्रुव गुप्ता और DIG अरविंद कुजूर शामिल है। वहीं IPS ध्रुव गुप्ता को पुलिस महानिरीक्षक CCTNS/SCRB पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर भेजा गया है। इसके साथ ही IPS अरविंद कुजूर को पुलिस महानिरीक्षक CAF पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गृह विभाग ने आदेश जारी किया है।

20 दिन पहले ही 8 IAS का हुआ था ट्रांसफर

22 अक्टबूर के आदेश में भी 8 IAS अफसरों का ट्रांसफर किया गया था और 3 अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार मिला। इसमें रवि मित्तल को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग का कमिश्नर भी बनाया गया है। वहीं एस जयवर्धन सूरजपुर के कलेक्टर बनाए गए।

इसके अलावा जशपुर के कलेक्टर को भी बदला गया था। यहां रोहित व्यास को जिम्मेदारी दी गई। IPS मयंक श्रीवास्तव वापस गृह विभाग भेज दिए गए।

Exit mobile version