DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

मध्यस्थता के माध्यम से अधिक से अधिक प्रकरणों का करें निराकरण

कोरबा 27 अगस्त 2026। मीडियेशन एण्ड कॉसीलियेशन प्रोजेक्ट कमेटी,  उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार दिनांक 01 अगस्त, 2026 से दिसम्बर 2026 तक की अवधि में सम्पूर्ण भारतवर्ष में ‘‘मीडियेशन फॉर दि नेशन 3.0‘‘ का आयोजन किया गया है।
मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार मीडियेशन फॉर दि नेशन 3.0 के सफल एवं सुचारू रूप से क्रियान्वयन हेतु जिला न्यायायलय कोरबा व व्यवहार न्यायालय कोरबा, कटघोरा, पाली, करतला में राजीनामा योग्य सभी प्रकार के लंबित मामले एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों में पक्षकारों की उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने हेतु  न्यायालयों द्वारा सूचना पत्र जारी किया जा रहा है तथा समस्त आमजन से अपील की गई है कि न्यायालय में लंबित प्रकरणों को मध्यस्थता के माध्यम से निराकृत किये जाने हेतु संबंधित न्यायालय या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा या तालुका विधिक सेवा समिति कटघोरा, पाली, करतला में 07759228939, 07815250833, 07759279833 पर संपर्क कर सकते है।

Exit mobile version