DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

बाकीमोंगरा नपा अध्यक्ष सोनी झा ने कलेक्टर को मिलकर बताई समस्याएं

कोरबा/ बांकीमोंगरा। कोरबाकलेक्टर अजीत वसंत से सौजन्य मुलाक़ात कर नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु प्रस्ताव पत्र सौंपा एवं उन्होंने बांकीमोंगरा के सर्वांगीण विकास के लिए सहयोग की बात कर अपनी क्षेत्र की समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया । कलेक्टर अजीत बसंत ने अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि बांकीमोंगरा के विकास के लिए उनके द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता विकास झा, हनुमान पाण्डेय, सतीश झा, अशवनी साहू, राम प्रसाद डहरिया आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version