DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

प्रयास विद्यालय में कक्षा 11वीं लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित

कोरबा। प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालय डिंगापुर, कोरबा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 11वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 10 जुलाई 2026 तक कुल 64 आवेदन प्राप्त हुए थे। पात्र आवेदकों के लिए 19 जुलाई 2026 को प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर, जिला कोरबा में प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में 50 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए।
अभ्यर्थी अपना परीक्षा परिणाम कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग कोरबा, जिले के समस्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों, निकटस्थ विभागीय आश्रम एवं छात्रावासों तथा प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर, कोरबा में देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा जारी व्हाट्सएप समूह के माध्यम से भी परिणाम की जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
सहायक आयुक्त ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों की सूची पृथक से प्रकाशित की  जाएगी। अधिक जानकारी के लिए मो.नं. 7869096888 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Exit mobile version