नई दिल्ली,एजेंसी। देश के 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे शुक्रवार को घोषित हुए। अब तक 6 सीटों के रिजल्ट सामने आ चुके हैं। राजस्थान की अंता (बारां) सीट पर कांग्रेस के प्रमोद जैन और तेलंगाना की जुबली हिल्स से कांग्रेस के नवीन यादव को जीत मिली है।
पहले अंता की सीट भाजपा और जुबली हिल्स सीट पूर्व सीएम केसीआर की पार्टी बीआरएस के पास थी। AAP पंजाब की तरनतारन सीट बचाने में कामयाब रही है। यहां से हरमीत सिंह संधू ने जीत हासिल की। मिजोरम के डम्पा से मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) दल ने जीत हासिल की।
जम्मू-कश्मीर के नगरोटा से भाजपा प्रत्याशी देवयानी राणा जीतीं और बडगाम से महबूबा मुफ्ती की पार्टी PDP के आगा सैयद मुंतजिर जीते।
ओडिशा की नुआपाड़ा सीट पर बीजेपी के जय ढोलकिया आगे चल रहे हैं। झारखंड की घाटशिला सीट से पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बेटे भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के सोमेश चंद्र सोरेन से बड़े अंतर से पीछे चल रहे हैं।

