कोरबा। कोरबा के प्रतिष्ठित नागरिक एवं सेवानिवृत्त जिला खाद्य अधिकारी, अधिवक्ता कन्हैया लाल जायसवाल का निधन गत 09 जनवरी को हो गया था। उनकी आत्मशांति के लिए पुत्रों द्वारा कल 22 जनवरी (गुरूवार) को चंदनपान/गंगापूजन एवं तेरहवीं (ब्रह्मभोज) का आयोजन निज निवास लालूराम कालोनी में दोपहर 12.00 बजे रखा गया है।
शांतिपाठ का आयोजन होटल हरिमंगलम में अपराह्न 4.00 बजे
स्वर्गीय श्री कन्हैया लाल जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र, जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल ने बताया कि हमारे पिताश्री स्वर्गीय श्री कन्हैया लाल जायसवाल की आत्मशांति के लिए शांतिपाठ 22 जनवरी 2026 दिन गुरूवार को अपराह्न 4.00 बजे डीडीएम रोड स्थित होटल हरिमंगलम में किया गया है।

शांतिपाठ में शामिल होने अजय जायसवाल का अनुनय
जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल ने अपने स्वर्गीय पिताश्री श्री कन्हैया लाल जायसवाल की आत्मशांति के लिए परिजनों द्वारा आयोजित शांतिपाठ में शामिल होने का अनुनय करते हुए कहा है कि मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करने सामुहिक आयोजन शांतिपाठ रखा गया है, जिसमें शामिल होकर हमें कृतार्थ करें। उन्होंने कोरबावासियों सहित स्वजन, परिजन, शुभचिंतकों से सादर निवेदन किया है।
