DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

सेवानिवृत्त शिक्षक बुधराम महंत का निधन

कोरबा/चाम्पा। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, राजेश महंत के जीजा एवं वेद प्रकाश महंत (बड़े मुन्नू) के पिता बुधराम महंत (सेवा निवृत्त शिक्षक) का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे से अस्वस्थ चल रहे थे। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर सतलोक गमन कर गए। आज रविवार 21 सितंबर को अपरान्ह 3:00 बजे उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान सिंधी कालोनी चाम्पा से हसदेव तट स्थित मुक्तिधाम के लिए निकलेगी।

Exit mobile version