DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

प्राथमिक शाला पोड़ी के पदोन्नत प्रधान पाठक को शिघ्र वापस करें

जनपद सदस्य अफसाना कय्यूम ने बीईओ को लिखा पत्र

कोरबा/पाली। विगत लंबे समय से प्राथमिक शाला पोड़ी शिक्षकों की कमी का दंश झेल रहा है।केवल एक ही शिक्षिका के भरोसे पहली से लेकर पांचवीं कक्षा संचालित हो रही है। शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों में पढ़ाई-लिखाई का स्तर गिरना स्वाभाविक है।
गत दिवस क्षेत्र की जनपद सदस्य अफसाना कय्यूम द्वारा स्कूल भ्रमण किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा स्कूल में केवल एक ही शिक्षिका के पदस्थ होने की जानकारी दी गई। वर्तमान में स्कूल में पदस्थ शिक्षिका ने बताया कि श्रीमती अंशु माला शर्मा ने पदोन्नति के आधार पर प्रधान पाठक के रुप में दिनांक 03/10/2024 को स्कूल में पदभार ग्रहण किया गया था तथा विकास खंड शिक्षा अधिकारी पाली के आदेश के तहत उन्हें उसी दिन कार्यमुक्त कर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पाली में पदस्थ कर दिया गया। जनपद सदस्य अफसाना कय्यूम ने विकास खंड शिक्षा अधिकारी के आदेश पर संज्ञान लेते हुए तत्काल विकास खंड शिक्षा अधिकारी साहू को अवगत कराया गया।
एवं पदोन्नत प्रधान पाठक श्रीमती अंशु माला शर्मा को तत्काल प्राथमिक शाला पोड़ी वापस करने पत्र लिखा है।

Exit mobile version