DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर घोषित

कोरबा। शिक्षण सत्र 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए छत्तीसगढ़ राज्य में दिनांक 10 मई को प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन किया गया था। उक्त परीक्षा के सुचारू संचालन के पश्चात, प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने हेतु विभाग द्वारा प्राक्चयन परीक्षा का मॉडल उत्तर 20 मई को विभागीय वेबसाइट पर विधिवत अपलोड कर दावा-आपत्ति 30 मई तक आमंत्रित किया गया था। इसके पश्चात प्राक्चयन परीक्षा के  संशोधित   मॉडल  आंसर  घोषित करते हुए विभागीय वेबसाइट www.eklavya.cg.nic.in  पर 09 जून को अपलोड की गई है। परीक्षार्थी विभागीय वेबसाइट पर  संशोधित मॉडल आंसर का अवलोकन कर सकते हैं।

Exit mobile version