नई दिल्ली,एजेंसी।विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत IPL इतिहास के सबसे महंगे क्रिकेटर बन गए हैं। सऊदी अरब के जेद्दाह में चल रहे IPL मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 27 करोड़ रुपए में खरीदा।
इसी ऑक्शन में IPL इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी श्रेयस अय्यर बने। उन्हें पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा। इस ऑक्शन में बिकने वाले वह पहले कप्तान हैं। केएल राहुल पर बोली लगना अभी बाकी है।
IPL ऑक्शन के हाईलाइट्स…
- मिचेल स्टार्क को 11.75 करोड़ में दिल्ली ने खरीदा। पिछले सीजन 24.75 करोड़ में कोलकाता ने खरीदा था। इस बार कीमत करीब आधी हुई।
- दो कप्तानों श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत पर 53.75 करोड़ में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा।
- 110 करोड़ में बिके शुरुआती 6 खिलाड़ी। इनमें अर्शदीप, श्रेयस, पंत और बटलर भी शामिल हैं।
- डेविड मिलर अब लखनऊ की टीम में

दूसरी सेट से कैप्ड प्लेयर डेविड मिलर को लखनऊ ने 7.5 करोड़ रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। पिछले सीजन में साउथ अफ्रीकन बैट्समैन डेविड मिलर गुजरात के लिए खेले थे और उन्होंने 9 मैचों में 210 रन बनाए थे।
शमी 10 करोड़ में बिके, हैदराबाद ने खरीदा
दूसरी मार्की लिस्ट से कैप्ड प्लेयर मोहम्मद शमी को हैदराबाद ने 10 करोड़ रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था।
पिछले सीजन में इंडियन पेसर शमी इंजरी की वजह से नहीं खेले थे। इससे पहले वे 2023 में गुजरात के लिए खेले थे। इस सीजन में उन्होंने 17 मैच में 28 विकेट लिए थे और टूनामेंट के पर्पल कैप होल्डर भी रहे थे।
पंत IPL इतिहास में सबसे महंगे, अब लखनऊ के लिए खेलेंगे
भारतीय विकेटकीपर बैट्समैन ऋषभ पंत को लखनऊ ने 27 करोड़ रुपए में खरीदा। इसके साथ ही वे IPL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बन गए हैं। पंत से पहले अय्यर को पंजाब ने 26.75 करोड़ रुपए में खरीदा है।
पंत के लिए शुरुआत में लखनऊ और बेंगलुरु ने बोली लगाई। 11.75 करोड़ रुपए के बाद में सनराइजर्स हैदराबाद ने एंट्री की, लेकिन आखिरी बोली लखनऊ ने 20.75 करोड़ रुपए की लगाई। इसके बाद दिल्ली ने अपना RTM कार्ड यूज किया, जिसके बाद ऑक्शनर ने लखनऊ से उनकी फाइनल बिड पूछी, जिसपर टीम ने सबसे बड़ी बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।
पंत को 2020 में दिल्ली ने अपना कप्तान बनाया था। इसके बाद अगले साल कार एक्सीडेंट हो जाने की वजह से वे टीम से बाहर हो गए थे। 2024 में वापसी करते हुए पंत ने दोबारा दिल्ली की कप्तानी की थी। उन्होंने 13 मैचों में 446 रन बनाए थे, जिसमें 3 फिफ्टी शामिल थीं।
110 करोड़ में बिके शुरुआती 6 खिलाड़ीपहले सेट में 6 खिलाड़ियों पर बोली लगी। 4 टीमों ने इन प्लेयर्स पर 110 करोड़ रुपए खर्च कर दिए। लखनऊ सुपरजायंट्स ने 27 करोड़ में ऋषभ पंत और पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपए में श्रेयस अय्यर को खरीदा। अर्शदीप सिंह 18 करोड़, जोस बटलर 15.75 करोड़, मिचेल स्टार्क 11.75 करोड़ और कगिसो रबाडा 10.75 करोड़ रुपए में बिके।
43 मिनट पहले
स्टार्क को दिल्ली ने 11.75 करोड़ में खरीदा
ऑस्ट्रेलियन पेसर मिचेल स्टार्क को दिल्ली कैपिटल्स ने 11.75 करोड़ रुपए में खरीदा। स्टार्क पिछली बार हुए मिनी ऑक्शन में IPL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बने थे, उन्हें कोलकाता ने 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। स्टार्क पिछले सीजन कोलकाता के लिए खेले थे, उन्होंने 14 मैचों में 17 विकेट लिए थे।
जोस बटलर अब गुजरात में, 15.75 करोड़ में खरीदा
मार्की लिस्ट में नंबर-1 प्लेयर जॉस बटलर को गुजरात टाइटंस ने 15.75 करोड़ रुपए में खरीदा। उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए थी। इंग्लैंड के व्हाइट बॉल कैप्टन जोस पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे। उन्होंने 2024 के 11 मैचों में 359 रन बनाए थे, इनमें 2 शतक शामिल थे।
श्रेयस अय्यर IPL इतिहास में दूसरे सबसे महंगे क्रिकेटर
मार्की लिस्ट से तीसरे कैप्ड प्लेयर श्रेयस अय्यर को पंजाब ने 26.75 करोड़ रुपए में खरीदा। इसके साथ ही वे IPL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बन गए। हालांकि, उनके बाद ऋषभ पंत 27 करोड़ रुपए में बिक गए। उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए थी। अय्यर से पहले ऑस्ट्रेलियन पेसर मिचेल स्टार्क को पिछले मिनी ऑक्शन में कोलकाता ने 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा था।
अय्यर ने एक दिन पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई से खेलते हुए गोवा के खिलाफ 57 बॉल में नाबाद 130 रन बनाए थे। अय्यर पिछले साल कोलकाता के लिए खेले थे और उन्होंने टीम की कप्तानी कर पिछले IPL का टाइटल भी जिताया था।
कगीसो रबाडा गुजरात टीम में, 10.76 करोड़ मिले
मार्की लिस्ट से दूसरे कैप्ड प्लेयर्स कगिसो रबाडा को गुजरात ने 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा। कगिसो पहले पंजाब के लिए खेलते थे। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था।
अर्शदीप को पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ में रोकामार्की लिस्ट से पहले कैप्ड प्लेयर्स अर्शदीप सिंह को RTM कार्ड का यूज कर पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ रुपए में खरीदा। पंजाब से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने अर्शदीप पर सबसे ज्यादा 15.75 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी। इसके बाद पंजाब ने RTM कार्ड यूज किया, जिसके बाद ऑक्शनर ने हैदराबाद से उनकी फाइनल बिड पूछी थी, जिसे हैदराबाद ने 18 करोड़ बताया था। अर्शदीप का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था
मेगा ऑक्शन के बारे में जाने सबकुछ, जेद्दा में क्यों? कहां देख सकेंगे?24 नवंबर को दोपहर 3 बजे नीलामी शुरू होगी। रात 8 बजे तक बोली लगेगी, बाकी खिलाड़ी अगले दिन दोपहर 3 बजे से ही बिकना शुरू होंगे।
BCCI मेगा ऑक्शन को ग्लोबल इवेंट बनाने के लिए पिछले कुछ सालों से इसे विदेश में होस्ट करने की कोशिश कर रहा है। पिछला ऑक्शन भी दुबई में था। उससे पहले सभी नीलामी भारत में ही हुई।
मेगा ऑक्शन 3 साल में एक बार होता है, पिछला ऑक्शन 2022 IPL से पहले हुआ था। मेगा ऑक्शन में टीमें बहुत कम खिलाड़ी रिटेन कर सकती हैं। इस बार 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने की लिमिट थी।
मेगा ऑक्शन के बीच मिनी ऑक्शन होते हैं, जिसमें टीमें ज्यादा खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। 2023 और 2024 IPL के लिए मिनी ऑक्शन ही हुए थे। ऑक्शन को टीवी पर ‘स्टार स्पोर्ट्स चैनल’ और ऑनलाइन ‘जियो सिनेमा’ पर देख सकेंगे। साथ ही दैनिक भास्कर ऐप पर आप इसकी लाइव कवरेज फॉलो कर सकते हैं।
