संवाददाता साबीर अंसारी
कोरबा (बाँकी मोगरा) :– छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष नीतेश अग्रवाल के सहमति से जिलाध्यक्ष पियूष अग्रवाल और जिला सचिव आदेश अग्रवाल द्वारा युवा मंच जिला इकाई कोरबा का पदाधिकारियों का चयन कर पूर्ण किया गया संगठन कोर कमेटी।
नवनियुक्त कार्यकारणी नियुक्ति पत्र👇👇

जिला उपाध्यक्ष – रितेश अग्रवाल
जिला उपाध्यक्ष – देवदत्त अग्रवाल
जिला कोषाध्यक्ष – अंकुश अग्रवाल
जिला मीडिया प्रभारी – आंजनेय अग्रवाल
जिला मीडिया सह प्रभारी – अंकुश अग्रवाल
प्रांतीय युवा मंच के जिला अध्यक्ष व सचिव द्वारा नव नियुक्त पदाधिकारीगण नियुक्ति पत्र प्रदान कर जिले में सक्रिय होकर जनहित में कार्य करने का निर्देश दिया।
प्रांतीय युवा मंच जिला के नव नियुक्त उपाध्यक्ष रितेश अग्रवाल अपने क्षेत्र में सक्रिय जनसेवक है। हमेशा जनहित में कार्य करते हुए अपना दायित्व निभाते है। वर्तमान में भाजपा बाकी मोगरा के मंडल मंत्री, वनवासी कल्याण आश्रम कोरबा के सदस्य और बाकी मोगरा secl क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि के पद पर नियुक्त है। जो सदैव जनों के हित के लिए जनसेवक के रूप में अपनी सेवा आम जन तक पहुंचाते रहे है।
कोरबा जिले वासी, समस्त अग्रवाल समाज और क्षेत्र के नगर वासियों ने उपाध्यक्ष रितेश अग्रवाल और नव नियुक्त सभी पदाधिकारीगण को नव पद की बधाईया दी।
