DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कोरबा में ऋतु चौरसिया का कद बढ़ा, बनीं भाजपा प्रदेश मंत्री

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के मार्गदर्शन और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व में प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 47 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इसमें 4 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, 4 संगठन सचिव, 6 सह मंत्री और 22 सदस्य शामिल किए गए हैं। कोरबा में भाजपा के दिग्गजों को यह कार्यकारिणी ने हैरत में डाल दिया, जब कई दिग्गजों को किनारे लगाते हुए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने ऋतु चौरसिया को मंत्री पद दे दिया।
कोरबा जिले के लिए गर्व का क्षण तब आया जब भाजपा ने जिले की जुझारू महिला नेत्री ऋतु चौरसिया को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी। राजनीतिक और सामाजिक सक्रियता के लिए जानी जाने वाली ऋतु चौरसिया पूर्व में प्रदेश मंत्री (ओबीसी मोर्चा), प्रदेश सदस्य (पोषण अभियान), पूर्व पार्षद और पूर्व महापौर प्रत्याशी रह चुकी हैं।
महामारी के कठिन दौर में उन्होंने अपने पार्षद मानदेय को कोविड मरीजों की मदद के लिए दान कर दिया था और लगातार मरीजों की सेवा व राहत कार्यों में जुटी रहीं। इस निस्वार्थ सेवा और संगठन में सक्रिय भूमिका ने उन्हें पार्टी में मजबूत पहचान दिलाई है। उनके दादा जनसंघी नेता और पिता स्वर्गीय आर.के. चौरसिया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं।
हालांकि इस विस्तार में कोरबा के कई चर्चित चेहरों को किनारे लगा दिया गया, यहां तक कि अभी तक प्रदेश मंत्री रहे विकास महतो को नई कार्यकारिणी में कोई तवज्जो नहीं दी गई। कोरबावासी आस लगाकर बैठे थे कि जोगेश लांबा, अशोक चावलानी, विकास महतो, ज्योतिनंद दुबे, राजीव सिंह और संजय भावनानी सहित कई कांग्रेस दिग्गज जो भाजपा में शामिल हो गए थे, नई कार्यकारिणी में जगह मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
ऋतु चौरसिया ने कांग्रेस शासनकाल में महापौर प्रत्याशी रहीं, लेकिन शासन के प्रभाव में अधिक पार्षद होने के बाद भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। संगठन में सक्रिय होने के कारण वे इस बार महापौर के लिए टिकट की दावेदार रहीं, लेकिन सामान्य होने के कारण महापौर के लिए श्रीमती संजूदेवी राजपूत को फाइनल किया गया और वे 45 हजार के ऐतिहासिक वोट से विजयश्री हासिल कीं। संगठन के प्रति सजग और परिश्रम प्रहरी के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली ऋतु चौरसिया को संगठन ने मंत्री पद देकर उनका कद बढ़ाया और संगठन में उपकृत किया गया।
महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत सहित भाजना नेत्रियों, नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने ऋतु चौरसिया को बधाई दी है।

Exit mobile version