कोरबा/पसान। ग्राम पोड़ीकला में निरांजली परियोजना के तहत सोलर आधारित रिवर लिफ्ट सिंचाई संयत्र एवं भूमिगत पाईपलाईन योजना का लाभ किसानों को मिलेगा। जिसका शुभारंभ शनिवार को ग्राम पंचायत पोड़ीकला की सरपंच सुनीता आयाम, जनपद सदस्य आनन्द कुमार, वाटर संस्था से राजाराम मानेसर के द्वारा किया गया।

वाटर संस्था के नवीन बनकर ने बताया गया कि इस सोलर आधारित सिंचाई संयंत्र योजना के माध्यम से बम्हनी नदी से पानी लिफ्ट करके गांव के 25 किसान परिवारों की लगभग 30 एकड़ भूमि सिंचित होगी। जहां पहले किसान वर्ष में सिर्फ एक बार खरीफ सीजन में फसल ले पाते थे, संयंत्र लगने के बाद वर्ष में धान के साथ साथ सब्जियों की 2 से 3 फसलों का उत्पादन ले सकेंगे। कार्यक्रम में देवेन्द्र बैरागी, विजय सिंह, कृषक मित्र नरेंद्र मसराम, जगतपाल आयाम, विनोद कुमार पाण्डेय, विजय कुमार पोर्ते, अमरसिंह, हरिलाल, गणेश व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
