DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

राजस्थान के धौलपुर में सड़क हादसा, 12 की मौत:तेज रफ्तार बस ने टेंपो को मारी टक्कर, शादी समारोह से लौट रहा था परिवार

बाड़ी (धौलपुर),एजेंसी। धौलपुर में नेशनल हाईवे-11बी पर तेज रफ्तार बस ने टेंपो को टक्कर मार दी है। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 बच्चा घायल हो गया। उसे धौलपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। मरने वालों में 8 बच्चे शामिल हैं। हादसा इतना भीषण था कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। बस का भी आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी डेड बॉडी को बाड़ी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। हादसा शनिवार रात करीब 11 बजे बाड़ी उपखंड में हुआ।

हादसे की सूचना मिलने के बाद अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

हादसे की सूचना मिलने के बाद अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे

जानकारी के मुताबिक, बाड़ी शहर की करीम कॉलोनी, गुमट के रहने वाले परिवार के करीब 15 लोग सरमथुरा इलाके के बरौली में बहन के घर भात भरने गए थे। शादी समारोह में शामिल होकर देर रात को सभी टेंपो से बाड़ी लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे नेशनल हाईवे-11 बी पर सुन्नीपुर गांव के पास धौलपुर से जयपुर जा रही तेज रफ्तार बस ने टेंपो को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। इस दौरान हाईवे से गुजर रहे दूसरे वाहन सवार मौके पर रुके और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने टेंपो सवार लोगों को बाड़ी अस्पताल पहुंचाया। हादसे में बस भी क्षतिग्रस्त हुई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

Exit mobile version