DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

एनसीसी कैडेट्स को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

​कोरबा। वीआईपी रोड के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित 1 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी के 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में गुरुवार को यातायात की पाठशाला लगी। कोरबा ट्रैफिक पुलिस की टीम ने भविष्य के इन प्रहरियों को सड़क सुरक्षा और अनुशासन का पाठ पढ़ाया। ​एएसआई मनोज राठौर और उनकी टीम ने कैडेट्स को बताया कि यातायात नियमों का पालन केवल जुर्माने से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन बचाने के लिए जरूरी है। सत्र के दौरान हेलमेट की अनिवार्यता, सीट बेल्ट, ट्रैफिक सिग्नल और लेन ड्राइविंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने कैडेट्स से आह्वान किया कि वे वर्दीधारी संगठन के सदस्य होने के नाते समाज में ट्रैफिक एंबेसडर बनें। कैडेट्स ने उत्साह के साथ सुरक्षा नियमों को समझा और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया।

Exit mobile version