DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

जांजगीर-चांपा में सराफा-व्यवसायी के घर लूट:व्यापारी को पटककर पीटा, बच्चे ने हाथ जोड़कर कहा-पापा को छोड़ दो, शोर मचाने पर भागे, तीन गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बदमाशों ने सराफा व्यापारी के घर लूट की घटना को अंजाम दिया। इस लूट कांड में चार बदमाश शामिल थे। चारों बदमाश बड़ी लूट के मंसूबे से घर में घुसे। फिर सराफा व्यवसायी और उसकी पत्नी को जमीन पर पटक दिया। इसके बाद हाथ-मुक्के और लात-घूंसों से उनकी पिटाई की। इस दौरान उसका मासूम बच्चा भी मौजूद था।

बदमाश जब सराफा व्यवसायी को पीट रहे थे, वहां मौजूद उसका बच्चा बदमाश के सामने हाथ जोड़कर अपने पापा को छोड़ने की मिन्नतें कर रहा था।

इस दौरान जब सराफा व्यवसायी और उसकी पत्नी ने शोर मचाया तो बदमाश भाग निकले। बदमाश अपने साथ एप्पल मोबाइल (कीमत करीब 80 हजार रुपए) और एक सैमसंग कीपैड मोबाइल सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। हालांकि घटना के दौरान एक बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया। वहीं 9 दिन बाद पुसिल ने इस लूट में शामिल दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जबकि इस वारदात में शामिल दो आरोपियों को पुलिस तलाश रही है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। यह मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के राहौद की है।

वारदात की जुड़ी तस्वीरें

चारों बदमाश बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने के मंसूबे के साथ घर में घुसे। उन्होंने पहले सुदीप कुमार और उसकी पत्नी को जमीन पर गिराया और फिर हाथ-मुक्के और लात-घूंसों से पिटाई की। इस दौरान उनका मासूम बच्चा भी घर में मौजूद था। बच्चा अपने पापा को बचाने के लिए बदमाशों के सामने हाथ जोड़कर मिन्नतें करता रहा, लेकिन वह भी कुछ नहीं कर पाया।

बदमाशों ने घर में रखे दो महंगे एप्पल मोबाइल (करीब 80 हजार रुपए) और एक सैमसंग कीपैड मोबाइल समेत अन्य सामान उठाकर भागने की कोशिश की। इस दौरान सुदीप कुमार और उसकी पत्नी ने शोर मचाया। दोनों के शोर सुनकर कुछ लोग आए और उन्होंने एक आरोपी, प्रियेश कुमार बर्मन, को पकड़ लिया। बाकी तीन आरोपी मौके से फरार हो गए।

नौ दिन बाद दो और आरोपियों को गिरफ्तार

पुलिस ने बाद में जांच-पड़ताल की और मुखबिर की सूचना पर नौ दिन बाद दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रवि निर्मलकर (22) और श्यामजी सिन्हा (24) के रूप में हुई है। दोनों अकलतरा क्षेत्र के रहने वाले हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

इस मामले में एक बदमाश पहले ही गिरफ्तार हो चुका था और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। बाकी दो आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।

पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। फुटेज में साफ दिख रहा है कि चारों युवक दुकान से होते हुए घर में घुसते हैं, सुदीप कुमार और उनकी पत्नी के साथ मारपीट करते हैं और फिर अपने हाथ में चोरी का माल लेकर फरार हो जाते हैं।

पुलिस अब इस मामले की पूरी गहनता से जांच कर रही है और बाकी फरार आरोपियों की भी तलाश में जुटी है।

Exit mobile version