DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

RPF ने 10 दिनों में पकड़ा 15 लाख का गांजा:बिलासपुर जोन में चलाया गया ऑपरेशन नारकोस, 8 तस्करों को भेजा जेल

बिलासपुर,एजेंसी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन नारकोस के तहत पिछले 10 दिनों में 15.31 लाख रुपए का गांजा जब्त किया है। अब तक इस मामले में पुलिस ने 8 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब तक करोड़ों का गांजा पकड़ा जा चुका है।

जानकारी के मुताबिक, आरपीएफ ने बिलासपुर, रायपुर और नागपुर मंडल में एक साथ कार्रवाई की है। खुफिया जानकारी के आधार पर ओडिशा से आने वाली ट्रेनों पर विशेष नजर रखी गई। तीनों मंडलों में स्पेशल टास्क टीम बनाई गई।

9 अलग-अलग मामलों में की गई कार्रवाई

इसके साथ ही क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच और स्पेशल इंटेलिजेंस ब्रांच को भी सक्रिय किया गया। अभियान के दौरान 9 अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की गई और आरोपियों से 72.70 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। जिसकी कीमत 15.31 लाख रुपए आंकी गई है।

अब तक करोड़ों का गांजा जब्त

रेलवे सुरक्षा बल के आंकड़ों के अनुसार, पिछले ढाई सालों में कुल 4.39 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। इस दौरान 231 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Exit mobile version