कोरबा| जिले के सभी थानों में लावारिस पड़े वाहनों की नीलामी प्रक्रिया पूरी हो गई है। सभी अनुभाग को मिलाकर कुल 853 वाहनों की नीलामी हुई। इसमें कुल 31 लाख 14 हजार रुपए प्राप्त हुए। उक्त रकम को सरकार के खाते में जमा की जाएगी। पहली बार इस तरह से हुई नीलामी में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सबसे पहले कटघोरा फिर कोरबा अनुभाग के थानों में वाहनों की खुली नीलामी की गई।

