कोरबा। हिन्दू समाज में पौरूष तथा पराक्रम का जागरण करने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पूरे विश्व भर में विजयादशमी का पर्व मनाने के साथ-साथ पथ संचलन का वृहद कार्यक्र्रम आयोजित करता है। कोरबा में विजयादशमी का पर्व आरएसएस द्वारा इस बार डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम बालको में आयोजित किया जा रहा है, जहां पर स्वयं सेवकों द्वारा विशाल पथ संचलन किया जाएगा, जिसमें पूरे जिले से स्वयं सेवक हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन 20 अक्टूबर को दोपहर 2.15 बजे होगा। मुख्य अतिथि के रूप में वित्त एवं आयकर सलाहकार राहुल सेठिया उपस्थित रहेंगे, वहीं प्रमुख वक्ता के रूप में आरएसएस के सामाजिक सदभाव कार्य प्रमुख छत्तीसगढ़ कौशलेन्द्र प्रताप सिंह अपनी उपस्थिति देंगे और आरएसएस की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने अपना ब्याख्यान देंगे। नगर संघ चालक अशोक तिवारी ने अधिक से अधिक उपस्थिति की अपील की है।
20 अक्टूबर को आरएसएस का पथ संचलन अंबेडकर स्टेडियम बालको में
