कोरबा| एचटीपीपी कोरबा पश्चिम संयंत्र की संकल्प महिला मंडल की नई अध्यक्ष रूबी श्रीवास्तव होंगी। चालू सत्र 2025-26 में अध्यक्ष पद पर मनोनीत की गई हैं। नई कार्यकारिणी में संगीता कोरम सचिव बनाई गई हैं। संगठन की उपाध्यक्ष प्रियंका पाटले, अभिलाषा गुप्ता, मिनती स्वेन, मनीषा पांडे, कविता पंड्या और अनुराधा राव नियुक्त किए गए। सहसचिव माधुरी जायसवाल व मंजूषा बरडिया, कोषाध्यक्ष हर्षिता श्रीवास्तव, क्रीड़ा सचिव दिव्या देवांगन व कविता पटेल, सांस्कृतिक सचिव स्वाति जैन व दीक्षा गुप्ता होंगी। संकल्प महिला मंडल के पूर्व पदाधिकारियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए अध्यक्ष श्रीवास्तव ने स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया।

