कोरबा। देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर 31 अक्टूबर को पूरे देश में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। कोरबा में भी समाज के सभी वर्ग को शामिल करते हुए रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय एकता दिवस पर कल प्रात: 7.30 बजे सुभाष चौक से सिविल पुलिस लाईन (रामपुर थाना, कलेक्टोरेट परिसर के सामने) तक एकता दौड़ होगी।
पुलिस प्रशासन का भी होगा आयोजन
पुलिस प्रशासन द्वारा भी रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जा रहा है और प्रात: 7.00 बजे प्रारंभ होगा। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी, वृक्षारोपण, चित्रकारिता एवं उनके जीवन के बारे में थाना कोतवाली के गौ माता चौक, थाना सिविल लाईन के सुभाष चौक, थाना बालको के थाना परिसर, थाना उरगा के भैसमा स्कूल मैदान में किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने सभी को सादर आमंत्रित किया है।
रन फॉर यूनिटी का आयोजन कल
