DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

स्क्रैप से बना S-400 मिसाइल मॉडल:कोरबा में गेवरा कर्मचारियों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर बनाया, स्वच्छता अभियान का दिया संदेश

कोरबा। कोरबा जिले में ‘ऑपरेशन सिंदूर 2.0’ की थीम पर एक मॉडल तैयार किया गया है। कचरे और बेकार पड़े सामान (स्क्रैप) का उपयोग कर रूस के आधुनिक S-400 एंटी मिसाइल सिस्टम का एक आकर्षक कुल दिया है।

गेवरा स्थित सेंट्रल एक्सवेशन वर्कशॉप (CEWS) के कर्मचारियों ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत इसे बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया है। यह मॉडल अब आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

इस मॉडल को तैयार करने में CEWS गेवरा के अधिकारियों और कर्मचारियों को लगभग एक महीने का समय लगा। इस परियोजना में लगभग 40 से 50 लोग शामिल थे, जिन्होंने इसे बनाने में विशेष योगदान दिया। इसे वर्कशॉप परिसर में एक मॉडल के रूप में रखा जाएगा।

तकनीकी समझ और कलात्मक का प्रदर्शन

इस रचनात्मक पहल में टीम CEWS गेवरा के साथ महाप्रबंधक बी.सी. शर्मा, वर्क्स मैनेजर मुकेश सिंह, एसओ (एचआर) शैलेंद्र पराशर, दीपक कुमार खरे और रमा चक्रवर्ती की सक्रिय भागीदारी रही।

स्क्रैप से बना यह मॉडल न केवल तकनीकी समझ और कलात्मक कौशल को दर्शाता है, बल्कि स्वच्छता अभियान को भी नई दिशा देता है। यह संदेश देता है कि बेकार समझी जाने वाली वस्तुओं से भी उपयोगी और प्रेरणादायक चीजें तैयार की जा सकती हैं।

केंद्रीय उत्खनन कर्मशाला के कार्य प्रबंधक मुकेश सिंह ने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत कर्मचारियों ने अधिकारियों के मार्गदर्शन में कई महंगी हाइड्रोलिक सिस्टम वाली गाड़ियों को भी नई तकनीक से ठीक कर कंपनी के उत्पादन में फिर से लगाया है।

Exit mobile version