DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कटघोरा में युवा कांग्रेस द्वारा सचिन पायलट का भव्य स्वागत

कोरबा/कटघोरा। कोरबा में वोट चोर गद्दी छोड़… अभियान में बतौर नेतृत्वकर्ता के रूप में प्रदेश संगठन प्रभारी सचिन पायलट पहुंचे थे। यहां कार्यक्रम समापन के बाद दूसरे दिन कोरबा से बेलतरा विधानसभा जाते वक्त सचिन पायलट सहित विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना चरण दास महंत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, टीएस बाबा, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रभारी अमित पठानिया, सूरज महंत का भव्य स्वागत कटघोरा विधानसभा युवा कांग्रेस के द्वारा कसनिया मोड़ कटघोरा में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव तनवीर अहमद, युवा कांग्रेस जिला महासचिव कोरबा भारत मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि लोकेश राठौर , विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष रहमान खान, जिला महासचिव बालेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि अफजल अली, सोनू गुप्ता, सद्दाम शेख, रामकुमार श्रीवास, शत्रुघ्न पटेल एवं बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसी शामिल हुए और गर्म जोशी के साथ ढोल ताशों के साथ अतिशीबाजी कर स्वागत किया गया।

Exit mobile version