DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

दुखद समाचार – बाँकी मोंगरा के कटाईनार डेम में पैर फिसलने से 23 वर्षीय युवक की मौत…देखे पूरी खबर

संवाददाता साबीर अंसारी

बाँकी मोंगरा:– थाना क्षेत्र अंतर्गत कटाईनार नागिन भाटा में आज फिर से एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। नहाने गए 23 वर्षीय युवक की पैर फिसलने से दब कर मौत हो गई।

“पूरे क्षेत्र में शोक का लहर”

थाना बाँकी मोगरा में ग्रामीणों द्वारा दोपहर लगभग 02:00 बजे सूचना दी गई कि योगेश कुमार केवट नामक युवक डेम में डूब गया है, सूचना पर बाँकी मोगरा पुलिस घटनास्थल पहुंची जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पानी में ढूंढना शुरू किया, जिसके बाद लगभग 4.30 बजे बड़े मशक्कत के बाद युवक का मृत शरीर ढूंढा गया जिसके बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर देखी गई।

https://divyaakash.com/wp-content/uploads/2025/09/1000460324-1.mp4

मृतक युवक का नाम योगेश कुमार केवट उम्र 23 वर्ष पिता छबि केवट जो secl कर्मचारी है। यह हादसा नहाते वक्त डेम में अचानक पैर फिसलने से हुई, जो पानी गहरा व ज्यादा दबाव होने के वजह से ऊपर नहीं आ पाया और पानी के अंदर दम घुटने से युवक की जान चली गई। बताया जा रहा की युवक किसी के अंतिम संस्कार में ही गया था जहां से वह नहाने के लिए पानी में उतरा था।

https://divyaakash.com/wp-content/uploads/2025/09/1000461986.mp4

युवक को पानी से बाहर निकलने के बाद शव को बाँकी मोंगरा के एसईसीएल विभागीय अस्पताल जांच कराया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

समय अधिक हो जाने की वजह से पुलिस विवेचक एन एल टंडन के द्वारा मृग क्रमांक 39/25 कायम कर शव का पंचनामा कर secl अस्पताल के मर्चुरी में सुरक्षित कर दिया गया जिसका कल सुबह पीएम करा परिजन को शौप दिया जाएगा।

Exit mobile version