DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

साय-कैबिनेट की बैठक…होली से पहले हो सकते हैं बड़े फैसले:विधानसभा सत्र के बाद CM हाउस पहुंचे मंत्री, सभी विभागों के अफसर भी बुलाए गए

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हो रही है। ये बैठक सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में हो रही है। विधानसभा सत्र की कार्यवाही के बाद सभी मंत्री CM हाउस पहुंचे हैं। होली से ठीक पहले हो रही इस बैठक में अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

माना जा रहा है कुछ विभागों के संशोधन विधेयक इस बैठक में आ सकते हैं, ताकि विधानसभा में इन विधेयकों को पेश किया जा सके। CM हाउस की ओर से सभी विभागों के अफसरों को भी बुलावा गया है। बैठक में वित्त मंत्री ओपी चौधरी के बजट को लेकर भी अनौपचारिक चर्चा हो सकती है।

Exit mobile version