DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कोरबा की बेटी साक्षी राठौर का छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट पद पर चयन

कोरबा के भाजपा नेता लोचन राठौर की मेधावी बेटी ने हासिल की सफलता, राठौर समाज सहित विभिन्न संगठनों ने दी बधाई
कोरबा/बाराद्वार। कोरबा के भाजपा नेता एवं बाराद्वार नगर से लगे ग्राम दुरपा के मूल निवासी लोचन राठौर एवं श्रीमती पार्वती राठौर की मेधावी बेटी साक्षी राठौर का छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (Junior Judicial Assistant) के पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
साक्षी राठौर की सफलता पर राठौर समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। बताया गया कि साक्षी प्रारंभ से ही न्यायिक क्षेत्र में सेवाएं देने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत कर रही थीं। उनकी निरंतर मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है कि उन्होंने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में महत्वपूर्ण पद हासिल किया।
वर्तमान में राठौर परिवार कोरबा में निवासरत है। अपनी सफलता पर साक्षी राठौर ने इसका श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता, परिवारजनों एवं मार्गदर्शकों को दिया। उनकी इस उपलब्धि को परिवार और समाज के लिए गौरव का विषय बताते हुए शुभचिंतकों ने कहा कि साक्षी की सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणादायी है।

Exit mobile version