DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

रेत तस्करी का मामला:कांग्रेस से बड़ा मुद्दा छीना कांग्रेस महामंत्री सुधीर जैन ने

कोरबा। कछार नदी में अवैध रेत तस्करी करते कांग्रेस नेता एवं डीसीसी के शहर महामंत्री सुधीर जैन की चेन माऊंट मशीन को खनिज विभाग ने जब्त किया था। इसके पूर्व कांग्रेस कोरबा विधायक एवं मंत्री लखनलाल देवांगन पर सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में अवैध रेत आपूर्ति का मामला उठाती रही, लेकिन सुधीर जैन द्वारा रेत तस्करी का भांडा फूटने के बाद कांग्रेस ने मंत्री पर आरोप लगाना बंद कर दिया। कांग्रेस अब तक मंत्री पर रेत तस्करी में संरक्षण देने का आरोप लगाती रही और सुधीर जैन पर रेत तस्करी का मामला प्रशासन द्वारा पकड़े जाने के बाद कांग्रेस इस मामले में शंट हो गई है।

हर बार हमलावर हो रहे थे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल जब भी प्रेस कांफ्रेंस लेते, मंत्री पर रेत तस्करी का आरोप लगाते रहे, लेकिन 15 मई को लिए प्रेस कांफ्रेंस में जयसिंह अग्रवाल मंत्री पर अवैध वसूली का आरोप लगाया, लेकिन इस बार मंत्री द्वारा अवैध रेत तस्करी के मामले में चुप्पी साधी रखी। प्रेस कांफ्रेंस में सुधीर जैन भी कोने में छुप कर बैठे रहे, जबकि संगठन में उनका दायित्व अध्यक्ष के बाद दूसरे नंबर पर आता है। क्या कांग्रेस अब इस महामंत्री को तवज्जो देना बंद कर दी है! रेत तस्करी के आरोपी सुधीर जैन का कहीं संगठन में निकाला तो नहीं हो जाएगा!
शुरू से ही अवैध कारोबार में संलिप्त रहे सुधीर जैन

सुधीर जैन कांग्रेस का वह बड़ा नेता हैं, जो काफी दिनों से ही अवैध कारोबार में संलिप्त रहे हैं। इसके पूर्व संगठन ने उन्हें मंडल अध्यक्ष का दायित्व सौंपा था। इसके पूर्व सुधीर जैन का बड़ा गैंग राखड़ डेमों में दिखाई देता था, जहां पर सेनोस्फायर की अवैध तस्करी की जाती थी। बताया जाता है कि सुधीर जैन सेनोस्फीयर की अवैध तस्करी में काफी पैसा कमाया और आलीशान बंगला खड़ा किया। मेडिकल दुकान व्यवसाय के नाम पर है, लेकिन वह सालों से बंद है, तो आखिर सुधीर जैन का व्यवसाय इसी तरह के अवैध कामों में संलिप्तता बढ़ गई।
अवैध रेत तस्करी पर क्या बोले मंत्री देवांगन

कुछ दिन पूर्व पत्रकारों ने सुधीर जैन द्वारा अवैध रेत तस्करी का मुद्दा मंत्री लखनलाल देवांगन के सामने उठाया, इस पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि कुछ दिन पूर्व प्रशासन ने कछार में अवैध रेत तस्करी का मामला पकड़ा था और खनिज विभाग ने कांग्रेस नेता, मंडल अध्यक्ष (मंडल अध्यक्ष नहीं, जिला महामंत्री) और जयसिंह अग्रवाल का करीबी जैन का बड़ा टे्रलर (ट्रेलर नहीं, चेन माऊंट मशीन) घुसाए हैं, इसकी जानकारी मिलने पर खनिज विभाग ने उसे जब्त किया। कांग्रेस नेता हो या कोई भी हो, अवैध कामों में संलिप्त पाए जाने पर भाजपा शासन में कार्यवाही अवश्य होगी।

क्या है सेनोस्फीयर?
सेनोस्फीयर राखड़ डेम में मिलने वाला एक खनिज है, जो थर्मल पावर प्लांट से निकलने वाली फ्लाई एश का ही एक बेहद हल्का, खोखला और मूल्यवान हिस्सा होता है। हल्का होने के कारण यह राखड़ डेम में भरे पानी की ऊपरी सतह पर आ जाता है और कांच के गोले के समान दिखने के कारण इसे आसानी से बोरी में भर लिया जाता है।
इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से हल्के सीमेंट, प्लास्टिक, आटो मोबाईल पाटर््स, पेन और तेल उद्योगों में किया जाता है। कोरबा (छत्तीसगढ़) के राखड़ डेम से इसकी अवैध निकासी कर इसे बोरियों में भर कर महानगरों में ऊंचे दामों में बेचने के मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन सुधीर जैन के खिलाफ मामला पकड़ में ना आने से उसके हौसले बुलंद थे। दिव्य आकाश प्रतिनिधि ने इस अवैध तस्करी को मोबाईल में कैद किया हुआ है।

Exit mobile version