कोरबा/पाली। 02 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास स्थान परिसर में प्रदेशभर के उन भाजपा नेताओं का सम्मान किया गया, जो सदस्यता अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और भाजपा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हुए दिए गए लक्ष्य के तहत नए सदस्य बनाकर प्रदेश में 40 लाख सदस्यता लक्ष्य को हासिल करने में अपनी-अपनी भूमिका निभाई।

पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र में जिला भाजपा उपाध्यक्ष संजय भावनानी को भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डेय के हाथों उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान से सम्मानित किया गया। श्री भावनानी ने मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों, सांसदों, विधायकों का आभार जताया।
