मौसमी तिवारी को सावन सुंदरी का खिताब
कोरबा। छत्तीसगढ़ द्व्जि महिला परिषद का सावन उत्सव होटल कावेरी में बड़े धूमधाम से मनाया गया। परिषद के प्रमुख संरक्षिका श्रीमती मधु पांडेय, जो वर्तमान में भारत विकास परिषद की तरफ से छत्तीसगढ़ की प्रमुख हैं।

संरक्षिका श्रीमती कल्पना पांडेय, अध्यक्ष श्रीमती सावित्री शुक्ला एवं महासचिव श्रीमती भारती पाण्डेय के सौजन्य से कार्यक्रम सफल रहा। उत्सव की सांस्कृतिक छटा को सुनियोजित ढंग से बिखेरने में श्रीमती सीमा पाण्डेय, माधुरी त्रिपाठी एवं स्वाति दुबे का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण सावन सुंदरी का रहा, जिसमें महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रथम स्थान मौसमी तिवारी, द्वितीय प्रतिभा तिवारी एवं तृतीय स्थान पर सुनीता शुक्ला रहीं। महिलाओं ने प्रकृति की तरह सज धज कर रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। एक से बढ़कर एक आकर्षक डांस,गीत, गेम में सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।
सावन उत्सव के कार्यक्रम में सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। उपस्थित सभी सदस्यों को गिफ्ट में हल्दी, कुमकुम एवं बालों में गजरा लगाकर सम्मानित किया गया।
रंगारंग कार्यक्रम, लजीज व्यंजन एवं सुंदर लम्हों की यादें लिए हुए कार्यक्रम संपन्न हुआ।
