DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

सावन उत्सव: पर्यावरण की रक्षा का संदेश

जांजगीर। वीआईपी सिटी कॉलोनी की महिलाओं ने स्थानीय होटल में सावन उत्सव का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं ने झूले का आनंद लिया। लजीज पकवानों का स्वाद चखा। हरे रंग के परिधान में महिलाओं ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया। वहीं पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम में सावन सुंदरी और एंटरप्रेन्योर प्रतियोगिता रखी गई। इसमें उन महिलाओं को सम्मानित किया गया, जो घर संभालने के साथ छोटा-मोटा व्यवसाय भी करती हैं। पूर्व सावन सुंदरी ममता गुप्ता ने 2025 की सावन सुंदरी पूनम अग्रवाल को ताज पहनाया। पूनम को एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर का अवार्ड भी मिला। दिस एंड दैट गेम में मुनिशा गुप्ता पहले, सूची सोनी दूसरे और अनीता अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहीं। नो योर कॉलोनी मेंबर्स गेम में अपर्णा अग्रवाल पहले, मुनिशा गुप्ता दूसरे और नीतू चक्रवर्ती तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का संचालन काजल अग्रवाल और खुशबू अग्रवाल ने किया। पूनम अग्रवाल ने सभी महिलाओं और मुख्य आयोजक नेहा तिवारी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का समापन केक कटिंग के साथ हुआ।

Exit mobile version