DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

लालपुर पंचायत में लाखों का घोटाला उजागर, पूर्व सरपंच–सचिव पर फर्जी निर्माण दिखाकर राशि निकालने का आरोप सरपंच एवं उप सरपंच ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच की मांग…

Oplus_16908288

कोरबा। जनपद पोड़ी-उपरोड़ा ग्राम पंचायत लालपुर में विकास कार्यों की आड़ में भारी वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। वर्तमान सरपंच धनेश्वर सिंह ओरकेरा और उप सरपंच सहित ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपते हुए पूर्व सरपंच रामकलीराज और तत्कालीन सचिव सूरज जायसवाल पर लाखों रुपये के गबन का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार वर्ष 2010-11 से 2016-17 के बीच दोनों पदाधिकारियों ने 12वीं और 13वीं वित्त राशि का दुरुपयोग करते हुए अनेक फर्जी निर्माण कार्य दिखाकर सरकारी धन आहरित किया। ग्रामीणों के अनुसार अधिकांश स्थानों पर आज तक किसी भी प्रकार का निर्माण दिखाई नहीं देता। कागज़ों में बना दिए गए दर्जनों काम, जमीनी हकीकत शून्य शिकायत में कई कार्यों के नाम शामिल हैं, जिनमें बड़ी रकम निकाली गई लेकिन काम नहीं हुआ—सार्वजनिक कुआं मरम्मत, चबूतरा निर्माण, बुल्लर साइड कूप निर्माण, लालपुर–बोड़ानाला पुल, तालाब गहरीकरण, बस्तीपारा सीसी रोड नाली और पचरी निर्माण, खारकापारा व ठिर्रीआमा में सीसी रोड नहानी घर व नाली निर्माण, सामुदायिक भवन (2012-13 से अधूरा) कई कार्यों में 15 लाख से अधिक राशि निकाले जाने का उल्लेख है, जबकि स्थल निरीक्षण में किसी भी तरह का निर्माण नहीं मिला।विकास कार्य ठप, ग्रामीण परेशान अधूरे और फर्जी कार्यों के चलते पंचायत में वर्षों से विकास ठप है। बस्तीपारा सीसी रोड निर्माण का मजदूरी भुगतान अभी तक बकाया होने से मजदूरों में नाराज़गी है। कलेक्टर से कठोर कार्रवाई की मांग सरपंच धनेश्वर सिंह ओरकेरा ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस बड़े वित्तीय घोटाले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पंचायत में पारदर्शिता बहाल हो सके। जिला प्रशासन ने शिकायत प्राप्त कर ली है, और जल्द ही मामले की जांच शुरू होने की संभावना है।

Exit mobile version