DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

15वें वित्त की राशि में लाखों का घोटाला:लालपुर सचिव मोहम्मद हसन सस्पेंड

सचिव, सरपंच, पूर्व सरपंच से 8.64 लाख रूपए की होगी वसूली
15वें वित्त की राशि में भारी गड़बड़ी की हुई थी शिकायत
जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग ने कराई जांच: जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही

कोरबा/पोड़ी-उपरोड़ा। जिले में शासन-प्रशासन से लाखों रूपए की स्वीकृति के बाद काम न करने वाले, बिना काम की राशि आहरण कर भ्रष्ट कार्यशैली वाले सचिवों-सरपंचों पर जिला पंचायत सीईओ द्वारा लगाम कसा जा रहा है। इससे भ्रष्ट सरपंच -सचिवों की शामत आ गई है और भ्रष्ट सरपंच-सचिवों पर हड़कम्प मच गया है।
इसी कड़ी में जिले की जनपद पोड़ी-उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत लालपुर सचिव मोहम्मद हसन को आज जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग ने संस्पेंड कर दिया।
अपने आदेश में श्री नाग ने कहा है कि निलंबन अवधि में मोहम्मद हसन का मुख्यालय जनपद पंचायत करतला निधारित किया जाता है और निलंबन अवधि में हसन को जीवन निर्वाहभत्ता की पात्रता होगी। आदेश जारी होते ही यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया।
15वें वित्त की राशि का फर्जी आहरण: शिकायत सहीं मिली
ग्राम पंचायत लालपुर के सचिव द्वारा 15वें वित्त की राशि को निर्माण कार्यों के नाम पर खर्च कर दिया लेकिन काम का अता-पता नहीं। शिकायत होने के बाद सचिव हसन को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन संतोषप्रद जवाब नहीं मिला। आरईएस के कार्यपालन अभियंता ए के जोगी की अध्यक्षता में सीईओ ने जांच टीम का गठन किया और रिपोर्ट मिलने के बाद वित्तीय अनियमितता की पुष्ठि हुई और सीईओ ने मोहम्मद हसन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
8.64 लाख रूपए की होगी वसूली
ग्राम पंचायत लालपुर जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा में सचिव मोहम्मद हसन के साथ सरपंच धनेश्वर सिंह ओडेकेरा, पूर्व सरपंच संतोषी नेटी ने 15वें वित्त की राशि का जमकर बंदरबांट किया। सीईओ ने जांच कराई और जांच टीम ने 8 लाख 64 हजार 353 रूपए की अनियमितता पाई।
सीईओ दिनेश नाग ने पोड़ी-उपरोड़ा एसडीएम को वसूली के लिए पत्र लिखा है
दिव्य आकाश ने प्रमुखता से किया था प्रकाशित और दिव्य आकाश डिजीटल में 17 नवम्बर को अनियमितता का समाचार प्रकाशित किया था।

ग्राम पंचायत लालपुर में गोठान निर्माण मेें लाखों का बंदरबांट

Published4 weeks ago

onNovember 17, 2025

ByDivya Akash

  • फर्जी जियो टेक कर एक ही व्यक्ति के नाम पर लाखों का भुगतान, सरपंच-सचिव संदेह के दायरे में
  • कोरबा/पोड़ी-उपरोड़ा। जिले की जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत लालपुर में गोठान, सीसीरोड, पानी टंकी, चारागाह के लिए भूमि समतलीकरण, फेंसिंग, गड्ढा खुदाई सहित कई कार्यों का फर्जी जियो टेक कर लाखों का बंदरबांट करने का मामला प्रकाश में आया है, इसके पूर्व यहां के ग्रामीणों ने जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन देकर साढ़े आठ लाख के फर्जी आहरण करने की शिकायत की थी, जिस पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग के निर्देश पर आरईएस के ईई ए के जोगी की अध्यक्षता में बनी टीम ने जांच प्रारंभ कर दी है।
  • एक ही व्यक्ति के नाम पर मजदूरी से लेकर निर्माण कार्यों का भुगतान
  • फर्जी जियो टेक कर किया गया लाखों का बंटरबांट
  • सचिव एवं नेता मो.हसन अली एवं पूर्व सरपंच श्रीमती संतोषी एवं उसके पति धनेश्वर सिंह ओरकेरा (वर्तमान सरपंच) ने मजदूरी से लेकर सप्लायर के रूप में एक ही व्यक्ति को भुगतान किया गया है। गोठान में शेड निर्माण के लिए रामशेखर पाण्डेय को रूपए 49,995, रनिंग वाटर कार्य में नल, पाईप एवं सिनटेक्स फिटिंग के लिए रामशेखर पाण्डेय को ही रूपए 15000 का भुगतान, पानी टंकी निर्माण के लिए रामशेखर पाण्डेय को ही रूपए 20 हजार का भुगतान, चारागाह के लिए भूमि समतलीकरण के नाम पर रामशेखर पाण्डेय को ही रूपए 60 हजार का भुगतान, गोठान के लिए तिरपाल खरीदी एवं गड्ढा खुदाई के लिए रामशेखर पाण्डेय को ही रूपए 30 हजार का भुगतान, चारागाह के लिए जमीन जुताई के नाम पर रामशेखर पाण्डेय को ही रूपए 25 हजार का भुगतान, गोठान में फेंसिंग के लिए रामशेखर पाण्डेय को ही रूपए 25 हजार का भुगतान किया गया। इसके अलावा कई संदेही भुगतान रामशेखर पाण्डेय को किया गया।
  • सचिव कम नेतागिरी ज्यादा करते हैं सचिव मो. हसन अली
  • पूरे जिले में लालपुर के सचिव मो. हसन अली काफी चर्चा में रहते हैं। वे सचिव के रूप में कितना काम करते हैं, इस विषय से ज्यादा नेतागिरी में चर्चित रहते हैं। सचिव का ट्रांसफर से लेकर अधिकारियों द्वारा फर्जी कामों की जांच कराने पर भी ये साहबजादे नेतागिरी में उतर आते हैं।
  • तानाखार सचिव मोहन कौशिक पर सामान्य स्थानांतरण पर पूरे जिले में काम ठप्प करने की धमकी
  • तानाखार सचिव मोहन कौशिक के खिलाफ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह के नेतृत्व में सरपंच, पंच एवं ग्रामीण कलेक्टर को स्थानांतरण के लिए आवेदन दिया और सचिव मोहन कौशिक पर मनमानी, ग्रामीणों की अनदेखी एवं मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर कथरीमाल से आना-जाना करना और महीने में एक या दो बार कार्यस्थल पहुंचना शामिल था।
  • कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग ने सचिव मोहन कौशिक को तानाखार से अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया था, इसके बाद सचिव मो. हसन अली के नेतृत्व में सचिव संघ ने जिला पंचायत सीईओ को धमकीभरा ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा गया था कि सचिवों का स्थानांतरण अवैधढंग से किया जा रहा है। सचिवों का स्थानांतरण रोकें, अन्यथा पूरे जिले में काम ठप्प कर दिया जाएगा।
  • भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड और ईमानदारी का ढिंढोरा
  • लालपुर सचिव मो.हसन अली पर ग्रामीणों ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिस पर कार्यपालन अभियंता-ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कोरबा ए के जोगी की नेतृत्व वाली जांच टीम लालपुर पहुंची और जांच प्रारंभ कर दी है। अब नया मामला सामने आया है, जिस पर दूसरे काम की फोटो खिंचकर जियो टेक किया गया और गोठान निर्माण से लेकर कई कार्यों का फर्जी जियो टेक कर पहले से निर्मित सीसी रोड, पानी टंकी सहित दर्जनों कामों का फर्जी आहरण करने के लिए एक ही व्यक्ति के नाम पर भुगतान किया गया।

Exit mobile version