DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

स्कूल जतन योजना: काम पूरा हुए तीन साल बीत गए, लेकिन भुगतान के लिए अधिकारी ठेकेदारों को लगवा रहे चक्कर पे चक्कर

ठेकेदारों ने दिया आरईएस के ईई को अल्टीमेटम:कहा – पांच दिन के भीतर भुगतान करें, वरना अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन
कलेक्टर के आदेश भी नहीं मान रहे जोगी

कोरबा। तात्कालीन भूपेश सरकार ने जर्जर स्कूलों की मरम्मत के लिए स्कूल जतन योजना के तहत राशि जारी की थी। कोरबा में भी ठेकेदारों ने स्कूल जतन योजना के तहत स्कूलों की मरम्मत की थी और कार्य पूर्ण हुए तीन साल बीत गए। ठेकेदार कलेक्टर से लेकर रायपुर तक का चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक पूर्ण भुगतान नहीं हो पाया है, जिसके कारण आरईएस के ठेकेदार आर्थिक मंदी से गुजर रहे हैं। कार्यपालन अभियंता जोगी के खिलाफ ठेकेदारों का आक्रोश भड़क गया और 6 अक्टूबर को जोगी को ज्ञापन सौंपकर अल्टीमेटम दिया है कि स्कूल जतन योजना के तहत विभाग द्वारा कराए गए जीर्णोद्धार एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण की रोकी गई राशि 5 दिन के अंदर भुगतान करें, नहीं तो कार्यालय के सामने अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
कलेक्टर के आदेश नहीं मान रहे जोगी
ठेकेदारों ने बताया कि रोकी गई राशि को रिलीज कराने कलेक्टर से मुलाकात की गई थी और रोकी गई राशि को भुगतान करने का आग्रह किया गया था, जिस पर कलेक्टर ईई को भुगतान करने का निर्देश दिया था, लेकिन मनमानी और हिटलरशाही रूख अपनाते हुए जोगी ने ठेकेदारों को फूटबाल की तरह चक्कर पे चक्कर लगवा रहे हैं। जोगी के खिलाफ ठेकेदारों का अब गुस्सा फूटा है और जोगी को अल्टीमेटम दिया है कि पांच दिन के अंदर रोकी गई राशि का भुगतान करें वरना अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
आरईएस कार्यालय के सामने टेंट लगाने की तैयारी
ठेकेदारों ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कोरबा के कार्यालय के सामने टेंट लगाने की पूरी तैयारी कर ली है और टेंट व्यवसायी से बात भी हो गई है। यह पहली बार हो रहा है कि ठेकेदारों को आरईएस कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

Exit mobile version