DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

4100 छात्रों को बांटी गई स्कूल किट

कोरबा। उरगा पताढ़ी में अडानी समूह के कोरबा पावर लिमिटेड (केपीएल) प्रबंधन ने 46 सरकारी स्कूलों के 4100 छात्रों को स्कूल किट का वितरण किया है। स्कूल किट में स्कूल बैग, नोट बुक व जोमेट्री बॉक्स शामिल है।

लाभान्वित छात्रों में कुदुरमाल, उरगा, अखरापाली, बारीडीह, कटबिटला, संडैल, बैसामुड़ा, सरायडीह समेत संयंत्र के आसपास के स्कूल शामिल है। संयंत्र प्रबंधन की ओर से गांवों में आरओ वाटर प्लांट लगाने का कार्य जारी है। इससे ग्रामीणों को साफ पीने का पानी मिल पाएगा। ग्राम पंचायत खोड्डल व सरगबुंदिया के सरकारी प्राइमरी व मिडिल स्कूल में निर्मित बाउंड्रीवॉल का उद्घाटन किया। इससे स्कूलों में असमय और असामाजिक तत्वों के प्रवेश से शाला परिसर को सुरक्षित करना, साथ ही खोड्डल गांव के पंचायत भवन, दो आंगनबाड़ी केंद्र व सामुदायिक मंच, हाईमास्ट लाइट और ओवरहेड वाटर टैंक का संरक्षण शामिल रहा। गांवों में स्वच्छ स्कूल अभियान से ग्राम पंचायत पताढ़ी के सरकारी स्कूल दर्राभांठा में पुरुष और महिला शौचालयों का निर्माण किया। इसी तरह सरगबुंदिया और उरगा के दो अन्य स्कूलों में शौचालय का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। अब तक 6 स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इनमें ग्राम पंचायत कटबितला व बरीडीह, पहंदा, पताढ़ी समेत कुल 12 गांवों के लगभग 2500 से अधिक ग्रामीणों को स्वास्थ्य परामर्श और उपचार समेत निःशुल्क दवाओं का लाभ मिला।

Exit mobile version