DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

दशहरा-दिवाली में 16 दिन बंद रहेंगे स्कूल:छत्तीसगढ़ में 64 दिन बंद रहेंगे शैक्षणिक संस्थान, अवर सचिव ने जारी किया आदेश

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में सितंबर के अंत और अक्टूबर में कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। जिसकी वजह से स्कूलों में छुट्टियां होने वाली हैं। प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में दशहरा-दिवाली, समर-विंटर वेकेशन अब 64 दिन का होगा। इस संबंध में अवर सचिव ने आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक छुट्‌टी रहेगी। इससे पहले 28 सितंबर और 5 अक्टूबर को भी रविवार है। इस तरह कुल 8 दिन स्कूल बंद रहेंगे। वहीं दिवाली में भी 6 दिन अवकाश है। दिवाली की छुट्टी 20 अक्टूबर से शुरू होंगी जो 25 अक्टूबर तक चलेंगी। इन छुट्टियों के आगे और पीछे भी रविवार पड़ रहा है। इसका मतलब दिवाली में भी कुल 8 दिन स्कूल बंद रहेंगे।

शीतकालीन छुट्‌टी भी पांच दिन

शीतकालीन छुट्‌टी भी इस बार 22 दिसंबर से 27 दिसंबर तक रहेगा। इसमें भी रविवार शामिल होने से छात्रों को कुल 8 दिन स्कूल से छुट्टी मिलेगी। वहीं, ग्रीष्मकालीन अवकाश अगले साल 1 मई से 15 जून तक रहेगा, जो कुल 46 दिन का होगा।

  • दशहरा अवकाश: 29.09.2025 से 04.10.2025 (6 दिन)
  • दीपावली अवकाश: 20.10.2025 से 25.10.2025 (6 दिन)
  • शीतकालीन अवकाश: 22.12.2025 से 27.12.2025 (6 दिन)
  • ग्रीष्मकालीन अवकाश: 01.05.2026 से 15.06.2026 (46 दिन)

पढ़े आदेश की कॉपी

Exit mobile version