DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

पेड़ से टकराकर पुल से नीचे गिरी स्कॉर्पियो…3 मौत:गरियाबंद के रहने वाले थे युवक, 5 गंभीर घायल, दंतेवाड़ा से पिकनिक मनाकर लौट रहे थे

जगदलपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई, फिर पुल के नीचे जा गिरी। हादसे में पिकनिक मनाकर लौट रहे गरियाबंद के 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी है। घटना मारडूम थाना इलाके की है।

बताया जा रहा है कि, वाहन में 13 लोग सवार थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया।

इसी कार में सवार होकर पिकनिक मनाने गए थे युवक।

इसी कार में सवार होकर पिकनिक मनाने गए थे युवक।

हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

देर रात पिकनिक मनाकर लौट रहे थे

जानकारी के अनुसार, गरियाबंद से युवकों का ग्रुप जगदलपुर होते हुए दंतेवाड़ा पिकनिक मनाने गया था। मंगलवार देर रात दंतेवाड़ा से जगदलपुर की ओर लौट रहे थे। इसी बीच मारडूम इलाके में ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। जिससे गाड़ी बेकाबू हो गई।

गाड़ी अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई, फिर पुल के नीचे जा गिरी। जिससे गाड़ी में सवार गरियाबंद के रहने वाले राम रतन ठाकुर, रूपेंद्र नेताम और खिलेश्वर नेताम की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 5 युवक का अस्पताल में इलाज जारी है।

Exit mobile version