कोरबा/पाली। जिले की पाली ब्लाक अंतर्गत ग्राम पोड़ी में गत 5 अक्टूबर को तहसील साहू संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी बलभद्र साहू की उपस्थिति में पदधिकारियों की चयन प्रक्रिया प्रारंभ हुई, जिसमें पोड़ी, पाली, नुनेरा, लाफा, पोलमी सहित तहसील पाली अंतर्गत आने वाले ग्रामों से स्वजातीय बंधुओं ने भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया की जरूरत ही नहीं पड़ी और एसडी साहू को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया, वहीं श्रीमती ईश्वरी को सचिव घोषित किया गया। लक्ष्मी प्रसाद साहू एवं श्रीमती अनूपा साहू को उपाध्यक्ष, लव साहू को संगठन सचिव बनाया गया।
जिला अध्यक्ष एवं चुनाव अधिकारी ने टीम के नए सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि एसडी साहू के नेतृत्व में समाज एकजुट होगा और संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं भी समाजसेवा क्षेत्र में आगे आए और समाज को नई दिशा दें।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष एसडी साहू ने उपस्थित लोगों का अभिवादन किया और कहा कि उनका जो भरोसा जताया गया है, वे अपने पद की गरीमा को बढ़ाएंगे और सामाजिक संगठन को और मजबूती प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे और हम सब मिलकर समाज को नए शिखर पर पहुंचाएंगे।
एस डी साहू बने निर्विरोध साहू संघ के तहसील अध्यक्ष, ईश्वरी साहू सचिव
